दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है और यह 5 दिनों तक चलता है, धनतेरस से आरंभ होता है और समापन भाई दूज पर होता है।

इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को होगा, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:26 से 07:22 तक रहेगा।

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ खरीदना शुभ होता हैं।

धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है।

धनतेरस के दिन यम दीपम जलाने का मुहूर्त भी होता है, जो की शाम 05:09 से 06:27 तक रहेगा।

छोटी दिवाली 11 नवंबर को मनाई जाएगी और इस दिन माता लक्ष्मी, हनुमान और मां काली की पूजा की जाती है।

दिवाली का मुख्य दिन 12 नवंबर को होगा और इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:18 से 07:14 तक रहेगा।

दिवाली के दौरान शारदा पूजा, काली पूजा और चोपड़ा पूजा भी की जाती है।

कुल मिलाकर, दिवाली के पर्व के दिन सुख-समृद्धि का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।