साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 नवंबर 2023) – Weekly Horoscope In Hindi

Weekly Horoscope In Hindi: नमस्कार दोस्तों! आप सभी का साप्ताहिक राशिफल में स्वागत है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको 1 नवंबर से 7 नवंबर 2023 यह 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे उसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा या फिर अशुभ इसके बारे में भी बताएंगे। आपको बता दे की यह साप्ताहिक राशिफल चंद्र राशि के अनुसार बताया गया है।

साप्ताहिक राशिफल – Weekly Horoscope In Hindi

Weekly Horoscope In Hindi

मेष – Aries

मेष राशि के लोगों को इस समय अधिकारी पक्ष से सहायता मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि से जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको 100% सफलता मिलेगी। आपके घर में उपयोगी वस्तुओं की वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका कठिन भरा जीवन आसान हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ छोटी-छोटी गलतफहमियों के चलते मनमुता हो सकता है, इसीलिए संवाद करते समय अपने आप पर नियंत्रण रखें। इस समय आपके दोस्त आपके लिए भरोसे के लायक रहेंगे और वे आपको सही मार्ग पर ले जाएंगे। रोमांस की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए खास रह सकता है। आप अपने पार्टनर को अपनी प्यार की बात कह सकते हैं।

वृषभ – Taurus

Weekly Horoscope के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही आपको उनका बहुत ज्यादा प्यार भी मिलेगा। आप में से कुछ लोग अनजान लोगों पर भरोसा कर सकते हैं, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद विवाद होने की संभावना है, इसीलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने मुंह से ऐसा कुछ भी ना बोले जिससे विवाद और भी बढ़ जाए। कर्मचारियों पर भी विशेष ध्यान देना महत्वपूर्ण है। नए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन – Gemini

मिथुन राशि के लोग इस सप्ताह नए प्लान बना सकते हैं और उसमें उन्हें सफलता भी मिल सकती है। नौकरी पेशावर लोगों को लाभ हो सकता है। जिन लोगों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है उनके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आपको कुछ कंपनियों की तरफ से नौकरी के लिए आवेदन आ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी इस समय सुख में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपके साथ रहेगा। फिर भी आप दोनों को अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना आप दोनों उनसे कुछ ऐसे शब्द निकाल सकते हैं जिससे आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

कर्क – Cancer

कर्क राशि के लोगों के ऊपर इस सप्ताह अपने बॉस का दबदबा बना रहेगा। यदि आप योजना के अनुसार कार्य करेंगे तो बस भी आपसे खुश रहेंगे। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे लोग इस सप्ताह अपनी व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। हालांकि कुछ तनाव और चिंता आपके जीवन में आ सकती है, लेकिन आप उसे आसानी से पार कर लेंगे। स्वास्थ्य की अगर बात करें तो इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह – Leo

Weekly Horoscope के अनुसार, सिंह राशि के शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी से कोई बड़ी चीज की मांग कर सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह के कामों में आपको संवाद को बढ़ावा देना होगा। यदि आप अच्छे से संवाद करते हैं तो आपकी समस्या धीरे-धीरे खत्म होती चली जाएगी। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण कुछ समस्याएं आ सकती है। सप्ताह के अंत तक आपकी सभी समस्याएं खत्म होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने लगेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कन्या – Virgo

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय कामकाज के मोर्चे पर अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है, इसीलिए इस समय बेहतर होगा कि आप खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। कोर्ट कचहरी के कार्यों से बचने का प्रयास करें। घर की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें। लव लाइफ किया अगर बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा।

तुला – Libra

Weekly Horoscope के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत गर्मजोशी से होगी। आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह खूब बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास के कारण आप अपने व्यवसाय में या काम धंधे में बहुत मन लगाकर कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। जो लोग मार्केटिंग कर रहे हैं उन्हें इस सप्ताह बहुत फायदा होगा। इस सप्ताह परिवार में कुछ लोगों की वजह से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप शांति से इस हाल को सुलझा ले।

वृश्चिक – Scorpio

वृश्चिक राशि वालों की अगर बात करें तो इस सप्ताह आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यदि आप परिवार के साथ प्लान बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप तीर्थ स्थल की यात्रा करें, इससे आपके परिवार को बहुत खुशी और शांति महसूस होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आप बेझिजक कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप थोड़े आलसी बने रहेंगे। आलस्यपन की वजह से आपके कार्यों में देरी हो सकती है। आलस्यपन को दूर करने के लिए आप हर रोज योग और व्यायाम कर सकते हैं।

धनु – Sagittarius

Weekly Horoscope के अनुसार, धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी तरह के झूठ बोलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। उनकी बातें सुन और उनको हमेशा अच्छी सलाह देते रहे। इस सप्ताह आपके घर में कोई मांगलिक शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। जिसके कारण इस सप्ताह आपके घर में बहुत सारे मेहमान भी आ सकते हैं। इस सप्ताह आप ऑनलाइन शॉपिंग पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर – Capricorn

मकर राशि वालों आपको इस सप्ताह अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका महत्वपूर्ण काम आसान होगा। आपके घर में बहू और सास के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपके घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना होगा, क्योंकि त्योहारों का मौसम है और आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ – Aquarius

Weekly Horoscope के अनुसार, कुंभ राशि वालों की अगर बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। जो लोग नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। लेकिन इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप बड़े मुसीबत में पड़ सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कुल मिलाकर कहे तो यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा।

मीन – Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत ही सुखमय बना रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं उन लोगों को अपनी व्यवसाय में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। जिसके कारण आप थोड़े बीमार भी पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कोई अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। एक अच्छी बात यह भी हो सकती है कि आपके दुश्मन आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

Leave a Comment